MP Weather Update: एमपी में 72 घंटे से लगातार बारिश, भोपाल-उज्जैन में बिगड़े हालात, नर्मदा का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ा, जानें आज का मौसम अपडेट

एमपी में 72 घंटे से लगातार बारिश, भोपाल-उज्जैन में बिगड़े हालात, नर्मदा का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ा, जानें आज का मौसम अपडेट
मध्य प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी बारिश जारी है। राज्य के कई भागों में तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि कुछ इलाकों में जलभराव जैसे हालात बन गए हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मध्य प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी बारिश जारी है। राज्य के कई भागों में तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि कुछ इलाकों में जलभराव जैसे हालात बन गए हैं। अब तक का सबसे मजबूत सिस्टम एक्टिव है, जिसका असर खासकर इंदौर में देखने को मिल सकता है। फिलहाल, आज और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम, जानिए आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट आप यहां जान सकते हैं।

वहीं, भोपाल में लगातार बारिश को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। कई अन्य जिलों में भी प्रशासन ने परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है लगातार बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है।

भोपाल और उज्जैन में जलभराव

इंदौर में ज्यादा असर की आशंका जताई गई है वहीं भोपाल और उज्जैन के कई इलाकों में पहले से ही पानी भरने और नदियों के बढ़ते वॉटर लेवल के कारण स्थिति काफी खराब बनी हुई है। लोगों को नदी, नाला और जलभराव वाली जगहों से दूर रहने की सलाह दी गई है। बारिश के कारण कई जगहों पर सड़क भी प्रभावित हुई है। वहीं, 1000 से ज्यादा घरों में पानी भर गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बड़वानी, धार, इंदौर, झाबुआ और रतलाम के इलाकों में जोरदार बारिश के साथ गजर-चमक का माहौल रहेगा। इसके अलावा, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, हरदा, देवास, उज्जैन, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, शिवपुरी, मुरैना और श्योपुर जैसे कई जिलों में बारिश होने की उम्मीद है।

नर्मदापुरम में लगातार बारिश से नर्मदा का जलस्तर 9.6 फीट और तवा डैम का जलस्तर 8.5 फीट बढ़ गया है। जिले में अब तक 20.64 इंच औसत बारिश हो चुकी है। भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर एक दिन में करीब पौन फीट बढ़कर 1663 फीट पहुंच गया। नर्मदा के उफान से इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर डैम का जलस्तर भी बढ़ा है। उमरिया के जोहिला और आगर-मालवा के कुंडालिया डैम से पानी छोड़ा जा रहा है।

Created On :   12 Aug 2026 8:51 AM IST

Tags

Next Story