MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में आने वाले कुछ दिनों में अति भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में आने वाले कुछ दिनों में अति भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते राजधानी भोपाल में 7 इंच से ज्यादा की बारिश दर्ज हुई है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते राजधानी भोपाल में 7 इंच से ज्यादा की बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बड़वानी, धार, इंदौर, झाबुआ और रतलाम के इलाकों में जोरदार बारिश के साथ गजर-चमक का माहौल रहेगा। इसके अलावा, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, हरदा, देवास, उज्जैन, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, शिवपुरी, मुरैना और श्योपुर जैसे कई जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, भोपाल में लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके तीसरे दिन बुधवार को स्कूलों में छूट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, 1000 से ज्यादा घरों में पानी भर गया है।

MP में क्यों हो रही बारिश?

विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर वायु चक्रवाती परिसंचरण और एक्टिव मानसून ट्रफ नमी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी वजह से पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की पट्टी और ज्यादा मजबूत हो गई है। राजगढ़ में 11 अगस्त को अत्यधिक बारिश हुई थी। इसके बाद से सिस्टम पूरी तरह से कमजोर नहीं हुआ है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में 18.2 मिमी बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज है। सुबह की आर्द्रता की बात करे तो यह 98 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

इस तारीख तक बारिश का कहर?

बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम 12 अगस्त को और मजबूत होना बताया जा रहा है। इसके बाद 13 से 16 अगस्त के बीच में पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी ओर तेज हो सकती है। इससे सबसे बड़ी चुनौती केवल बारिश नहीं, बल्कि जलभराव, तेज हवाएं, बिजली गिरना और नदी-नालों के उफान होने की उम्मीद है। यानी प्रदेश में अगले 24 घंटों में मौसम की जंग और तीखी होने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज रेस्क्यू टीम के साथ बैठक की और आगामी परिस्थितियों से निपटने के लिए चर्चा की।

Created On :   12 Aug 2026 12:46 AM IST

Tags

Next Story