सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026: MP के पाँच IAS अफसर बेहतरीन कार्यशैली के कारण फेम इंडिया सूची में शामिल, भोपाल कलेक्टर रहे कौशलेंद्र सिंह और इंदौर के कलेक्टर शिवम शर्मा भी लिस्ट में

MP के पाँच IAS अफसर बेहतरीन कार्यशैली के कारण फेम इंडिया सूची में शामिल, भोपाल कलेक्टर रहे कौशलेंद्र सिंह और इंदौर के कलेक्टर शिवम शर्मा भी लिस्ट में
फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” सर्वेक्षण के प्रारंभिक परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इसमें मप्र से इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, सतना कलेक्टर सतीश कमार, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह और भोपाल के कलेक्टर रहे कौशलेंद्र सिंह के नाम शामिल है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के पाँच IAS अफसर बेहतरीन कार्यशैली के कारण फेम इंडिया सूची में शामिल हुए है, भोपाल कलेक्टर रहे कौशलेंद्र सिंह और इंदौर के कलेक्टर शिवम शर्मा का नाम भी लिस्ट में शामिल है। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” सर्वेक्षण के प्रारंभिक परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इसमें मप्र से इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के साथ ही जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, सतना कलेक्टर सतीश कमार, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह और भोपाल के कलेक्टर रहे कौशलेंद्र सिंह के नाम शामिल है।

सर्वे में देशभर के करीब 800 जिलों में कार्यरत जिलाधिकारियों और डिप्टी कमिश्नरों के कामकाज, प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा से जुड़े कार्यों का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद लगभग 100 अधिकारियों को प्रारंभिक सूची में शामिल किया गया है।

फेम इंडिया के अनुसार चयन प्रक्रिया में प्रशासनिक दक्षता, सुशासन, संकट प्रबंधन, जनसंपर्क, नवाचार, जवाबदेही, विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन समेत 10 प्रमुख मानकों को आधार बनाया गया। इसके अलावा विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण और जनसरोकार से जुड़े पहलुओं को भी सर्वे का हिस्सा बनाया गया।

Created On :   19 May 2026 4:10 PM IST

Tags

Next Story