- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने परिवहन चेक...
बॉर्डर चेकपोस्ट मामला: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने परिवहन चेक पोस्ट शुरू करने के फैसले पर दिया स्टे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने आज की सुनवाई में मध्य प्रदेश बॉर्डर चेकपोस्ट पुनः शुरू करने के आदेश पर स्थगन (Stay) दिया है। हाईकोर्ट के फैसले पर एमपी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने खुशी मनाई। कोर्ट के फैसले पर अध्यक्ष सीएल मुकाती ने बयान जारी करते हुए देश की रसद सप्लाई करने वाले हमारे सभी कर्मठ वाहन चालक भाइयों और वाहन मालिक भाइयों को बहुत-बहुत बधाई दी! उन्होंने आगे कहा माननीय उच्च न्यायालय ने हमारी न्यायपूर्ण मांग को सुना और परिवहन चेक पोस्ट के संचालन पर स्टे (Stay) लगा दिया है। यह हमारी एकता और सच्चाई की जीत है। अब बिना किसी अनावश्यक रुकावट के पहिए आगे बढ़ेंगे। संघर्ष जारी रहेगा, ज़िंदाबाद…!
Created On :   11 May 2026 2:11 PM IST
Next Story












