मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र की 19 बाइक बरामद

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र की 19 बाइक बरामद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाड़ी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अंतरराज्यीय बाइक चोरों की टोली के 5 लोगों को गिरफ्तार कर उसने 19 बाइक बरामद की हैं। वाड़ी क्षेत्र से दिसंबर 2021 में गौरव पाटणकर नामक व्यक्ति ने बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर इस टोली तक पहुंची। 

यह हैं आरोपी : जानकारी के अनुसार आरोपी आजनगाव, तहसील पांढुर्णा, जिला छिंदवाड़ा, म.प्र. निवासी भोजराज नामदेव गजभिए (30), ईसापुर, काटोल निवासी अंकित आंनद पाटील (23), मन्नात खेड़ी, नरखेड़ निवासी निखिल पन्नालाल गोयते (21), सौरभ दिलीप चनकापुरे (21), शुभम बंडू राऊत (21) को क्रमश: 6 जून 3 जून व 8 जून को वाड़ी पुलिस के डीबी स्क्वॉड ने गिरफ्तार किया। यह टोली दूसरे राज्यों से बाइक चुराते थे और नंबर प्लेट को बदलकर सस्ते दाम पर बेचने का धंधा करते थे।

यहां से चुराई थीं बाइक : पुलिस रिमांड में इन आरोपियों से 19 बाइक चुराने का खुलासा हुआ है। वाड़ी पुलिस ने मध्यप्रदेश के  पांढुर्णा, सौंसर, छिंदवाड़ा, मुलताई, महाराष्ट्र के नरखेड़, सावनेर काटोल अमरावती से चुराए दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। जिसकी कीमत 5 लाख 55 हजार रुए आंकी गई है।

डीसीपी नुरुल हसन, एसीपी पी. कार्यकर्ते, पीआई प्रदीप सूर्यवंशी, क्राइम पीआई भारत कराड़े के मार्गदर्शन में डीबी स्क्वॉड के पीएसआई साजिद अहमद, हेकां प्रमोद गिरि ने कार्रवाई को अंजाम दिया। 

जब्त बाइक व नंबर
मध्य प्रदेश से :   पैशन प्रो एम.पी.-38-एम.ई.-4176, एम.पी.-28-एम.टी.-9601, एम.पी.-28-एम.टी.-2959, स्प्लेंडर प्रो एम.पी.-28-एम.एच.-3758, स्प्लेंडर आईस्मार्ट एम.पी.-28-एम.क्यू.-2257, होंडा सीबी शाइन एम.पी.-28-एम.एस.-3970, होंडा डीलक्स एम.पी.-28-एम.ए.-3454, रॉयल इनफील्ड बुलेट एम.पी.-28-एम.क्यू.-3921,
नागपुर जिले से : एम.एच.-40-पी.एम.-8980, पैशन प्रो एम.एच.-40-ए.ए.-5910, एम.एच.-34-ए.बी.-0880, पैशन एक्स प्रो एम.एच. 40-ए.यू.-9216, पैशन एम.एच.-40-एस.-1463, स्प्लेंडर प्रो एम.एच.-40-ए.पी.- 2587, स्प्लेंडर प्लस एम.एच.-40-क्यू.-0976, शाइन एसपी एम.एच.-40-बी.आर.-2753, स्प्लेंडर, हीरो डीलक्स एम.एच.-40-बी.एम.-0168, हीरो डीलक्स एम.एच.-40 ए.एन.-9004, अमरावती से स्प्लेंडर एम.एच.-27-सी.एम.-2721 को चुराया था।
 

Created On :   12 Jun 2021 12:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story