शैक्षणिक संस्था में फायरिंग: अमेरिका के ओक्लाहोमा स्टेट विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी, तीन घायल, जांच में जुटी पुलिस

अमेरिका के ओक्लाहोमा स्टेट विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी, तीन घायल, जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के ओक्लाहोमा स्टेट विश्वविद्यालय में गोलीबारी की घटना हुई, इससे यूनिवर्सिटी में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय के एक आवासीय हॉल में रविवार तड़के फायरिंग हुई, जिसमें कम से कम तीन लोगों घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज जारी। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन के एक प्रवक्ता ने दी। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद कैंपस में अब कोई खतरा नहीं है। शुरूआत में मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी उस वक्त हुई जब कुछ स्टूडेंट एक निजी पार्टी करके हॉस्टल रिटर्न हुए। पुलिस को फायरिंग की सूचना करीब सबुह करीब चार बजे मिली। गोलीबारी की घटना की जानकारी तब सामने आई जब घायल व्यक्ति कैंपस के बाहर अलग-अलग जगहों पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विश्वविद्यालय के पुलिस प्रमुख माइकल बेकनर ने ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक बयान में जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना कैरेकर ईस्ट रेजिडेंस हॉल में हुई। फिलहाल पुलिस को गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच कर फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अब कैंपस पूरी तरह सुरक्षित है।

Created On :   26 Oct 2025 8:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story