- Home
- /
- एमबीए की छात्रा व सफाईकर्मी सहित 3...
एमबीए की छात्रा व सफाईकर्मी सहित 3 लोगों ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एमबीए की एक छात्रा सहित 3 लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों के नाम निकिता युवराज खापेकर (32), महेश जियालाल महतो (25) और अभिषेक दवे (30) है। घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्लाॅट नं. 17, लक्ष्मण नगर, विज्ञान नगर के पास मानेवाड़ा नागपुर निवासी निकिता युवराज खापेकर ने 13-14 मई की दरमियानी रात में घर के सीलिंग पंखे पर ओढ़नी बांधकर फांसी लगा ली। निकिता एमबीए की छात्रा थी। वह पुणे में किसी कंपनी में ऑनलाइन नौकरी भी करती थी। उसकी जून माह में शादी होने वाली थी। उसने न जाने किस बात से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। 14 मई को घटना की सूचना मिलने पर हुड़केश्वर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
दूसरी घटना : गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के गौतम नगर, भिवसन खोरी, नागपुर में दूसरी घटना हुई। यहां रहने वाले सफाईकर्मी महेश जियालाल महतो ने 14 मई को छत की सीमेंट सीट में चादर बांधकर फांसी लगा ली। महेश अस्पताल में सफाईकर्मी था। उसने खुदकुशी क्यों की? कारण पता नहीं चला है। गिट्टीखदान पुलिस को घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
तीसरी घटना : कलमना क्षेत्र में तीसरी घटना हुई। प्लाॅट नं. 115, म्हाडा काॅलोनी, सुभान नगर, नागपुर निवासी अभिषेक पुरुषोत्तम दवे ने घर के सीलिंग पंखे पर साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर कलमना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   15 May 2021 5:23 PM IST