आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रास्ता रोको आंदोलन

Anganwadi workers Rasta Roko agitation
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रास्ता रोको आंदोलन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रास्ता रोको आंदोलन

डिजिटल डेस्क,नागपुर। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, भूमि अधिग्रहण कानून वापस लेने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानधन में बढ़ोत्तरी, 3000 रुपए तक मानधन देने सहित अन्य मांगों को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

 

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गणेशपेठ एसटी बस स्टैंड के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रास्ता रोको प्रदर्शन किया। रास्ता रोककर प्रदर्शन करने से सड़कों पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने आंदोलन में शामिल सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

आयटक के प्रदेश सचिव श्याम काले ने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक इस तरह के प्रदर्शन जारी रहेंगे। क्षेत्र में किसान आत्महत्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में खेती के लिए जरूरी सामग्री मसलन बीज, खाद, कीटनाशक, डीजल आदि खेत मालों को लगने वाली वस्तुओं को जीएसटी से बाहर रखे जाने की मांग की। किसानों को संपूर्ण कर्जमाफी और भूमि अधिग्रहण कानून को रद्द करने की मांग भी इस दौरान उठाई गई। 

Created On :   26 July 2017 2:02 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story