कोरोना के मद्देनजर हुनर हाट को खत्म करने का हुआ ऐलान

Announcement to end Hunar Haat in view of Corona in Delhi
कोरोना के मद्देनजर हुनर हाट को खत्म करने का हुआ ऐलान
दिल्ली कोरोना के मद्देनजर हुनर हाट को खत्म करने का हुआ ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे हुनर हाट को शुक्रवार से बंद कर दिया जाएगा। दिल्ली में कोरोना व नए वेरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को यह फैसला लिया है।

23 दिसंबर को ही हुनर हाट का आगाज हुआ था और 5 जनवरी तक इसे चलना था, मिडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर बाद से हुनर हाट को खत्म कर दिया जाएगा। हमें बीमारी से मुकाबला करने के लिए सावधानी बरतनी होगी।

हुनर हाट को देखते हुए लोग उत्साह पूर्वक आ रहे थे, लेकिन लोगों की सेहत को देखते हुए सावधानी की भी हमारी जिम्मेदारी है। वहीं यदि स्थिति बेहतर रहती है तो आगे अन्य राज्यों में भी हुनर हाट आयोजित होने हैं।

दरअसल देश के 30 से अधिक राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के 700 से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों ने इस हुनर हाट में भाग लिया था।

मौजूदा हुनर हाट में असम, बिहार, आंध्र प्रदेश, गुजरात, लद्दाख, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, नागालैंड, मेघालय, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, गोवा, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, चंडीगढ़, हरियाणा सहित 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 700 से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शामिल हुए।

 

(आईएएनएस)

Created On :   30 Dec 2021 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story