एक और मादा तेंदुए की मौत, कारणों का खुलासा नहीं

Another female leopards death, reasons not disclosed
एक और मादा तेंदुए की मौत, कारणों का खुलासा नहीं
एक और मादा तेंदुए की मौत, कारणों का खुलासा नहीं

डिजिटल डेस्क,उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र अंतर्गत मरजाद गढ़ एरिया में तेंदुए की मौत हो गई। विभाग को तेंदुए की मौत की जानकारी शुक्रवार शाम को लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर रवाना हुई और मृत तेंदुए का परिक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि मृत मादा तेंदुआ बीते कई वर्षों से इस क्षेत्र में देखा जा रहा था। इसकी उम्र दस साल के आसपास रही होगी। मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। साथ ही तेंदुए के मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Created On :   15 July 2017 10:29 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story