दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

Assistive devices distributed to the disabled
दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण
विभिन्न स्पर्धाएं दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

डिजिटल डेस्क, धानोरा(गड़चिरोली)। पुलिस मदद केंद्र येरकड व दिव्यांग संगठन धानोरा के सहयोग से दिव्यांगों के लिये हाल ही में पुलिस मदद केंद्र येरकड के प्रांगण में दिव्यांग समारोह व सहायक उपकरणों के मुफ्त वितरण शिविर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में दिव्यांगों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। समारोह की अध्यक्षता येरकड के सरपंच वासुदेव उसेंडी ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में ग्रामविकास अधिकारी जयंत मेश्राम, दिव्यांग संगठन के तहसील अध्यक्ष प्रकाश मारबते, अतुल शिंपी आदि उपसथित थे।

समारोह का आयोजन पुलिस अधीक्षक निलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अनुज तारे, धानोरा के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी स्वप्निल जाधव, कारवाफा के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी मयूर भूजबल के मार्गदर्शन में किया गया था।  कार्यक्रम में जरूरतमंद पांच दिव्यांगों को सामग्री का वितरण किया गया। समारोह में दिव्यांगों के लिये 50 मीटर दौड़, रस्सी खींच व संगीत कुर्सी आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रभारी अधिकारी आकाश ठाकरे ने रखी।संचालन पुलिस सिपाही अरुण आघाव ने किया। आभार पुलिस उपनिरीक्षक कैलास माली ने माना। सफलतार्थ पुलिस उपनिरीक्षक भागवत, जिला पुलिस अंमलदार व एसआरपीएफ अंमलदार ने प्रयास किया।

Created On :   1 Feb 2023 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story