- Home
- /
- कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या का...
कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संपत्ति के लिए पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने का प्रयास किया। गिट्टीखदान पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
सास का मकान खुद के नाम करना चाहता था : गणपति नगर निवासी जख्मी पत्नी पल्लवी वर्मा (32) है। आरोपी पति राहुल वर्मा (33) वर्तमान में सुरेंद्रगढ़ निवासी है। पल्लवी ब्यूटी पार्लर चलाती है। वह पति और बच्चों के साथ गणपति नगर में मां के घर में रहती है। गत कुछ दिन से राहुल सास का घर खुद के नाम करने की लगातार जिद कर रहा था। एक माह पहले पति-पत्नी में इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ, तब से राहुल अपने माता-पिता के घर सुरेंद्रगढ़ में रह रहा था।
तैश में आकर किया हमला : रविवार को रात 11 बजे राहुल बच्चों से मिलने गणपति नगर आया। यहां फिर उसका पल्लवी से विवाद हुआ और इस दौरान तैश में आकर राहुल ने पल्लवी के सिर में कुल्हाड़ दे मारी। उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया है। गंभीर रुप से घायल पल्लवी का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पल्लवी की शिकायत पर राहुल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
Created On :   2 March 2021 10:01 AM IST