बिहार : मुंगेर में 6 नए मरीज, बक्सर में दो, कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हुई

Bihar 6 new patients in Munger number of corona infected increased to 80 
बिहार : मुंगेर में 6 नए मरीज, बक्सर में दो, कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हुई
बिहार : मुंगेर में 6 नए मरीज, बक्सर में दो, कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हुई

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है। राज्य में गुरुवार को बक्सर जिले में दो और मुंगेर जिले में छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज्य में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80 पहुंच गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को बक्सर के दो लोगों तथा मुंगेर जिले के छह लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि बक्सर में पॉजिटिव पाए जाने वाले दोनों लोग आसनसोल, पश्चिम बंगाल से बिहार आए थे। इनकी उम्र 67 साल और 35 साल बताई गई है।

उन्होंने बताया कि मुंगेर में पॉजिटिव पाए गए छह लोगों में दो पुरुष हैं, जिनकी उम्र 40 और 38 साल है, तथा चार महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 55, 26, 20 और दो साल है। ये सभी एक ही परिवार के हैं, जो कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्कं में थे।

बिहार में अब तक 80 लोग कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच इनमें से 37 लोग इलाज के बाद घर वापस चले गए हैं।

कुमार ने बताया कि राज्य में कोरोना को लेकर घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाएंगे और कोरोना के संदिग्ध मरीजों की पहचान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोनावायरस संक्रमितों में सबसे अधिक 29 मामले सीवान से, मुंगेर से 14, पटना से छह, गया से पांच, बेगूसराय से आठ, गोपालगंज से तीन, नालंदा से छह, बक्सर से दो एवं नवादा से तीन तथा सारण, लखीसराय, वैशाली एवं भागलपुर में एक-एक मामला सामने आया है।

Created On :   16 April 2020 5:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story