Politics: बीजेपी के दो दिग्गज सांसद खुलकर आए आमने-सामने, रूडी ने दुबे पर लगाए ये गंभीर आरोप

- संसद में खुद अपनी सरकार चलने का दिखावा
- दुबे चाहते है कि रूडी चुनाव जीत न सके
- वह संसद में चलाते हैं शो
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अंदर का कलह बाहर दिखाई देने लगा है। पार्टी के दो दिग्जन नेता और सांसद खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपने सहयोगी सांसद निशिकांत दुबे पर तीखा हमला किया है। इतना ही नहीं रूडी ने एक इंटरव्यू के दौरान दुबे को 'अहंकारी' तक कह दिया था।
पूर्व मंत्री ने सांसद पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि वे संसद में खुद अपनी सरकार चलने का दिखावा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन उनका किसी प्रकार का हिस्सा नहीं है।
अपनी खुद सरकार बना ली
राजीव प्रताप रूडी से न्यूजलॉन्ड्री ने उस समय पूछा था कि कंस्टीट्यूशन क्लब चुनाव और पार्टी के भीतर चल रही राजनीति को लेकर सवाल किया गया था। इसके जबाव में उन्होंने ने निशिकांत दुबे पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे खुद को इतना अहम मानते है कि पार्टी और सांसद की एक्टीवीटी उनके आसपास घुम रही है। उन्होंने आगे कहा, "वह संसद में शो चलाते हैं। उन्होंने सरकार से अलग अपनी खुद की सरकार बना रखी है और मैं उनकी उस सरकार का हिस्सा नहीं हूं।"
रूडी ने बताया कि दिल्ली कास्टीट्यूशन क्लब के चुनाव के प्रचार के दौरान खुद निशिकांत दुबे उनके खिलाफ एक्टीव रहें। उन्होंने दावा किया है कि दुबे खुद चाहते थे कि रूडी इस चुनाव में जीत न सके। यह बड़ा खुलासा इस बात की तरफ इशारा करता है कि पार्टी की अंदरूनी राजनीति केवल विचारों तक नहीं रह गई हैं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी गहरा रही है।
पार्टी आला कमान पर जताया भरोसा
पूर्व मंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के आला कमान पर पूरा भरोसा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और जेपी नड्डा उनके साथ हमेशा खड़े हैं और उनका समर्थन भी किया है। इसके बावजूद भी दुबे ने उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा किया और माहौल को विवादित बनाने की मशक्कत की। उन्होंने यह संकेत देते हुए कहा कि पूरी रणनीति के पीछे दुबे का हाथ रहा है। हालांकि, उनके इस बयान पर दुबे ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Created On :   8 Sept 2025 3:10 AM IST