Bihar Assembly Election 2025: बिहार के सीएम को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- 'नीतीश कुमार सिर्फ चुनावी दूल्हा...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही बयानबाजी शुरू कर दी है। उन्होंने चुनाव को लेकर कहा है कि, बिहार अब बदलाव मांग रहा है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि, नीतीश कुमार को चुनाव के बाद सीएम नहीं बनाया जाएगा। महाराष्ट्र में क्या हुआ है और मध्य प्रदेश में सीएम कोई और बना दिया गया है। वो बीजेपी के 'दुल्हा' जरूर हैं लेकिन वो सिर्फ 'चुनावी दुल्हा' हैं। उन्होंने कहा है कि, नीतीश कुमार सिर्फ और सिर्फ चुनावी चेहरा हैं। तेजस्वी यादव सीएम बनने जा रहे हैं और यूपी के गाजीपुर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये कहा है।
यह भी पढ़े -लखनऊ में बनेगा ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय’, सीएम योगी बोले- वीरता और सामुद्रिक क्षमता का जीवंत प्रतीक होगी यह परियोजना
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
बुधवार को अमित शाह ने कहा था कि पीएम और बिहार में सीएम पद की वैकेंसी नहीं है। उनके इस बयान को लेकर अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, अमेरिका समय-समय पर आईना दिखा रहा है। वो चीन से समझौता कर रहा है। चीन ने हमारी कितनी जमीनें ली हैं, सरकार ये बताने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं। सपा प्रमुख ने कहा है कि, अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे पीएम को 'किलर' बता रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने वैकेंसी को लेकर कहा कि, यहां पर वैकेंसी जनता बनाती है।
यह भी पढ़े -अमेरिका को फिर परमाणु परीक्षण शुरू करने में लगेंगे दो से तीन साल, निरस्त्रीकरण पर रूस-चीन से बात करेंगे ट्रंप
एसआईआर पर क्या बोले अखिलेश?
देश के 12 राज्यों में होने वाले एसआईआर को लेकर कहा है कि, हमने संघर्ष किया है। चुनाव आयोग निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करता है। वो निष्पक्ष हैं।
Created On :   30 Oct 2025 5:06 PM IST












