Maharashtra Politics: 'मैं यह बात कई सालों से कह रहा...' EVM में गड़बड़ी को लेकर राज ठाकरे ने दिया प्रेजेंटेशन

मैं यह बात कई सालों से कह रहा... EVM में गड़बड़ी को लेकर राज ठाकरे ने दिया प्रेजेंटेशन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में गड़बड़ी को लेकर महाराष्ट्र में भी सवाल खड़े होते हुए नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे ने आज गुरुवार को मुंबई में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम में किस प्रकार से फर्जीवाड़ा होता है, इसको लेकर एक प्रजेंटेशन दिया। इसके लिए दो मशीन एक्सपर्ट को भी अपने साथ लाए थे। इस प्रजेंटेशन के दौरान ठाकरे ने बताया कि इस तरह से ईवीएम को हैक किया जाता है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर इस गड़बड़ी पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो हमारे हाथ में केवल केला रह जाएगा।

एमएनसी चीफ ने बताया, "मैं यह बात कई सालों से कह रहा हूं। लोग कहते हैं कि राज ठाकरे की सभाओं में भीड़ तो होती है लेकिन वह वोट में नहीं बदलती। इसी वजह से हमारी हार होती है। पिछले 5 सालों से बीएमसी चुनाव नहीं हुए हैं। पूरा खेल फिक्स है। चुनाव आयोग कहता है कि CCTV लगाना प्राइवेसी का उल्लंघन है। ये बात समझ में नहीं आती, उसके लिए बहाने बनाए जाते हैं।"

उनका आगे कहना है, "जब मतदाता सूची साफ हो जाए, तब चुनाव कराओ। अगर हम हारते हैं, तो हार स्वीकार करेंगे। चुनाव कराकर सत्ता में आने के बाद मनमानी की जाती है। इन सभी शहरों पर इनकी नजर है। स्वाभिमान गिरवी रखना इसकी भी एक हद होती है।"

राज ठाकरे ने कहा, "रायगढ़ और शिवनेरी में पर्यटन के नाम पर नमो सेंटर बनाया जा रहा है। यह खड़ा करो और फिर तोड़ दो, यही नीति चल रही है। जहां उंगली रखेंगे, वो जमीन अडानी को दी जा रही है। यह सब सत्ता से ही हो रहा है। एक जोरदार मोर्चा निकलना चाहिए। दिल्ली को समझ में आना चाहिए कि यह मोर्चा क्यों निकाला जा रहा है। जो कुछ अभी हो रहा है, वह मतदाताओं का अपमान है।" उन्होने आगे कहा, "मुख्यमंत्री बनने के लिए कितनी चापलूसी करनी पड़ेगी? कुर्सी के लिए कितनी लाचारी दिखानी पड़ेगी?"

Created On :   30 Oct 2025 8:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story