BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने झारखंड में भाजपा जिला कार्यालयों का किया उद्घाटन

BJP president J P Nadda inaugurates BJP district offices in Jharkhand
BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने झारखंड में भाजपा जिला कार्यालयों का किया उद्घाटन
BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने झारखंड में भाजपा जिला कार्यालयों का किया उद्घाटन

नई दिल्ली, एएनआइ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने झारखंड में वर्चुअली 8 नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "हमने झारखंड में भाजपा के 8 जिला कार्यालयों का श्रीगणेश किया है, इसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं।" 

उन्होंने कहा कि झारखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण काल में करीब 12.74 लाख लोगों को भोजन दिया, करीब 27 लाख राशन किट बांटे, प्रदेश के बाहर करीब 16.5 हज़ार लोगों को दूसरे प्रदेश की यूनिट के माध्यम से भोजन पहुंचाया, 31.13 लाख फेस कवर बांटे हैं, करीब 8 लाख सेनेटाइज़र बांटे हैं। 
नड्डा ने इस दौरान कहा, "PM मोदी का संगठन की तरफ रुझान ये है कि उन्होंने 2014 में कहा था दिल्ली में हमारा भव्य कार्यालय होना चाहिए और हर जिले में हमारा अच्छा कार्यालय होना चाहिए। अमित शाह जी के नेतृत्व में लगभग 500 से ज्यादा कार्यालय बनकर तैयार हुए।अभी 400 कार्यालयों पर काम चल रहा है।"

उद्घाटन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती जहां सच्चाई के लिए लड़ने के लिए हम सभी प्रेरित हुए हैं। जहां सही बात की लड़ाई लड़ने के लिए हम सभी को प्रेरणा मिली है, ऐसी भूमि पर कार्यालय का निर्माण होना, हम सभी के लिए बहुत ही खुशी की बात है।

Created On :   28 July 2020 9:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story