दोनों देश दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों का कर रहे सामनाः लैसीना

Both countries are facing the biggest challenges of the world: Lasina
दोनों देश दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों का कर रहे सामनाः लैसीना
 भारत-अमेरिका संबंधों के 75 साल पूरे होने पर मनाया जश्न दोनों देश दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों का कर रहे सामनाः लैसीना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास की ओर से अमेरिका की स्वतंत्रता की 246वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर मुंबई महानगर पालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल, प्रभारी राजदूत पैट्रीशिया लैसीना और कांसुल जनरल डेविड जे रैंज समेत कई गणमान्य मौजूद थे। कार्यक्रम में भारत-अमेरिका के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का भी जश्न मनाया गया। अमेरिकी मरीन कॉर्प्स कलर गार्ड की प्रस्तुति इस कार्यक्रम का खास आकर्षण रही।

भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को लेकर प्रभारी राजदूत लैसीना ने कहा कि साझा मूल्यों के साथ दोनों देश दुनिया का सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु संकट से लड़ने से लेकर स्वास्थ्य में सुधार और एक स्वतंत्र व खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने तक में दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं जिससे हम अपने नागरिकों का जीवन बेहतर कर सकें। 75 साल की हमारी साझेदारी एक ज्यादा समृद्ध, मुक्त, एक दूसरे से जुड़ी और सुरक्षित दुनिया की दिशा में काम कर रही है। कांसुल जनरल रैंज ने बीएमसी आयुक्त चहल द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से अनगिनत लोगों की जान बचाई। रैंज ने कहा कि उनके तीन साल के कार्यकाल के दौरान भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश, उच्च शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, समाज को मजबूत करने और जलवायु संकट को लेकर काफी प्रगति हुई है। रैंज ने कहा कि मैं भारत छोड़ने की तैयारी कर रहा हूं लेकिन दोनों देशों के बेहतर भविष्य को लेकर आश्वस्त हूं। दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र माने जाने वाले अमेरिका ने 4 जुलाई 1776 को स्वतंत्रता की घोषणा की थी। 
 

Created On :   2 July 2022 7:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story