मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर किया नमन!

Chief Minister Shri Chouhan pays homage to Lok Nayak Jayaprakash Narayan on his birth anniversary!
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर किया नमन!
जयप्रकाश नारायण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर किया नमन!

डिजिटल डेस्क | नरसिंहपुर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जे.पी. अथवा ‘लोक नायक’ के नाम से प्रसिद्ध श्री जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राजनेता थे।

लोक नायक जयप्रकाश नारायण का जन्म बिहार के सिताब- दियारा में 11 अक्टूबर 1902 में हुआ।उन्हें मुख्यतः 1970 में श्रीमती इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। भारत सरकार ने उन्हें सन 1998 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा।

सन 1965 में उन्हें समाज सेवा के लिए ‘रमन मैगसेसे’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। लोकनायक का निधन लम्बी बीमारी के बाद पटना में 8 अक्टूबर 1979 को हुआ था।

Created On :   12 Oct 2021 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story