कलेक्टर ने कुनकुरी, बगीचा विकासखंड में पुलिया, रिर्टनिंगवाल निर्माण के लिए 20 लाख की स्वीकृति प्रदान की!

डिजिटल डेस्क | कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण निधि से वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुनकुरी एवं बगीचा विकासखंड में 2 स्वीकृत कार्य के लिए कुल प्राप्त आबंटन राषि 20 लाख रुपए को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जषपुर को पुनरांबटित करते हुए स्वीकृति प्रदान की है।
जिसके अंतर्गत विकासखंड कुनकुरी के ग्राम पंचायत हेठकांपा में पुलिया निर्माण के लिए 10 लाख बगीचा विकाखंड के ग्राम पंचायत पिरई में रिर्टनिंगवाल निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की सहायता राषि स्वीकृति प्रदान की है।
Created On :   11 March 2021 2:52 PM IST
Next Story









