- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- डिंडोरी
- /
- कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कोविड-19...
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कोविड-19 के नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली!
![Collector Shri Ratnakar Jha took review meeting of nodal officers of covid-19! Collector Shri Ratnakar Jha took review meeting of nodal officers of covid-19!](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2021/05/collector-shri-ratnakar-jha-took-review-meeting-of-nodal-officers-of-covid-19_730X365.jpg)
By - Bhaskar Hindi |26 May 2021 5:09 AM GMT
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कोविड-19 के नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली!
डिजिटल डेस्क | डिंडोरी कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने सोमवार को कलेर्क्टेट सभाकक्ष में कोविड कोविड-19 कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव की समीक्षा की। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने दायित्वों का कडाई से पालन करें। जिससे कोरोना महामारी को रोका जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमति मिनिषा भगवती पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डॉ0 संतोष शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 रमेश मरावी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Created On :   26 May 2021 7:42 AM GMT
Next Story