Karnataka: कोगिलाबन्ना गांव की सड़कों पर आया मगरमच्छ, फिर... देखें वीडियो

Crocodile strolls along streets as villagers look in awe, fear in Karnataka
Karnataka: कोगिलाबन्ना गांव की सड़कों पर आया मगरमच्छ, फिर... देखें वीडियो
Karnataka: कोगिलाबन्ना गांव की सड़कों पर आया मगरमच्छ, फिर... देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कोगिलाबन्ना गांव की सड़कों पर गुरुवार को मगरमच्छ को टहलते हुए देखा गया। मगमच्‍छ को यूं जमीन पर चलता देख गांववालों में दहशत फैल गई। गांव के कुत्‍ते उसे देखकर भौंकने लगे। हालांकि मगरमच्छ ने किसी भी जानवर या इंसान पर अटैक नहीं किया। कहा जाता है कि मगरमच्छ ने दांदेली वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी के पास काली नदी से अपना रास्ता बनाया था, जो गांव से लगभग 5 किमी दूर स्थित है।

 

 

एक वन अधिकारी के अनुसार, पश्चिमी घाट क्षेत्र में भारी बारिश के कारण, नदियाों का पानी किनारे पर आ गया है, जिसमें काली नदी भी शामिल है। काली नदी कर्नाटक की सबसे बड़ी नदियों में से एक है और बड़ी संख्या में मगरमच्छों का घर है। इनमें से कई उत्तर कन्नड़ जिले के दांदेली के पर्यटन स्थल पर मंदिर के पास पाए जाते हैं। बताया जाता है कि अक्सर मगरमच्छ पानी से निकलकर बाहर सड़क पर आ जाते हैं। स्थानीय निवासियों की सूचना पर, वन विभाग के अधिकारियों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और नदी में छोड़ दिया।

इस घटना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ घरों के पास आराम से टहल रहा है। जबकि ग्रामीण दूर से उसका पीछा कर रहे हैं। आईएफएस अफसर रमेश पांडे ने भी ट्विटर पर इस मगरमच्छ का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, यह मगरमच्छ दांदेली के कोगिलाबाना गांव की गलियों में घूमता मिला। फॉरेस्ट अधिकारियों ने इसे रेस्क्यू कर सही जगह पहुंचा दिया है।

 

 

 

 

Created On :   1 July 2021 7:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story