- Home
- /
- लापता युवक की लाश मिली, हत्या की...
लापता युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

By - Bhaskar Hindi |13 Nov 2022 11:14 AM IST
सिवनी लापता युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका
डिजिटल डेस्क सिवनी। घंसौर थाना अंतर्गत आमोदा गांव में शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुचानमेटा निवासी २२ वर्षीय टेकसिंह पिता सुशील टेकाम ग्यारस की मढ़ई देने के लिए आमोदा गांव गया था। इसके बाद से वह लौटा नहीं। परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। शनिवार को उसकी लाश आमोदा गांव के पास मिली।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि टेकसिंह की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनो को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Created On :   13 Nov 2022 4:43 PM IST
Next Story