- Home
- /
- केजरीवाल का धरना खत्म होने के एक...
केजरीवाल का धरना खत्म होने के एक दिन बाद LG ने बदले 15 IPS अफसर
By - Bhaskar Hindi |20 Jun 2018 9:06 AM GMT
केजरीवाल का धरना खत्म होने के एक दिन बाद LG ने बदले 15 IPS अफसर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राज्य के 15 IPS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। बुधवार शाम इससे संबधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दिल्ली के इन 15 IPS अफसरों का ट्रांसफर ऐसे समय में हुआ है, जब मंगलवार को ही सीएम केजरीवाल ने LG ऑफिस में IAS अफसरों की हड़ताल को लेकर अपना धरना खत्म किया है।
15 Indian Police Service (IPS) officers transferred from #Delhi with immediate effect, by Lieutenant Governor (LG) pic.twitter.com/RTbdQAsDFD
— ANI (@ANI) June 20, 2018
इन 15 IPS अफसरों में 1 का लक्षद्वीप, 1 का चंडीगढ़, 2 का गोवा, 2 का दमन दीव और दादर एवं नगर हवेली व अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और अंडमान-निकोबार में 3-3 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है।
Created On :   20 Jun 2018 2:07 PM GMT
Next Story