- Home
- /
- निजी अस्पताल में महिला की मृत्यु के...
निजी अस्पताल में महिला की मृत्यु के बाद तोड़फोड़

डिजिटल डेस्क, अमरावती। दर्यापुर महिला की तबीयत खराब होने पर गुरुवार की दोपहर उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल किया गया। उपचार दौरान डॉक्टर ने दी नींद की दवा लेने से महिला की मौत हो गई। पति तथा परिजनों ने डाॅक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। मृतका के पति ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ दर्यापुर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्यापुर तहसील के ग्राम धामोडी निवासी आरती गजानन ढिक्कर को गुरुवार की सुबह अचानक चक्कर आने से वह नीचे बैठी। फिर तबीयत ठीक होने के पश्चात घर के कामकाज करने लगी। दोपहर 12 बजे उसके पति गजानन घर पर आए तब विवाहिता ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उसके पति ने उसे दर्यापुर के शतायु अस्पताल में उपचार के लिए ले गया।
डॉ. सचिन नागे द्वारा उपचार किया गया।
इस दौरान डॉक्टर ने उसे नींद की दवाई दी। आेवरडोज होने से महिला की मौत हो चुकी थी लेकिन डॉक्टर ने ऑक्सीजन लेवल कम होने से उसे सरकारी अस्पताल भेजा। जहां सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। इसकी जानकारी परिजनों को मिलते ही वह आक्रोशित हुए और शतायु अस्पताल के समक्ष पहंुच हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर को बाहर निकालने की जिद करने लगे लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही थानेदार प्रथमेश आत्राम दल के साथ मौके पर पहंुचे। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसी अस्पताल में इसके पहले भी माधुरी कुंभारकर नामक महिला की उपचार दौरान मौत हुई थी। तब भी अस्पताल में हंगामा किया गया था।
Created On :   29 July 2022 12:49 PM IST