MI Retention List IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा समेत अपने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजी के पास बचा सिर्फ इतने रुपयों का पर्स

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा समेत अपने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजी के पास बचा सिर्फ इतने रुपयों का पर्स
15 दिसंबर में होने वाली आईपीएल 2026 (सीजन-19) की मिनी नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी की है। पांच बार की आईपीएल विनर मुंबई इंडियंस ने रोहित और हार्दिक समेत अपने 17 प्लेयर्स को रिटेन करते हुए अपनी कोर टीम को बरकरार रखा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिसंबर में होने वाली आईपीएल 2026 (सीजन-19) की मिनी नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी की है। पांच बार की आईपीएल विनर मुंबई इंडियंस ने लिजा विलियम्स, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स और रीस टॉप्ली जैसे खिलाड़ियों को जहां रिलीज किया है वहीं, रोहित शर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या समेत कई प्लेयर्स को रिटेन किया है।

मुंबई इंडियंस का पर्स हुआ खाली

अपने 17 खिलाड़ियों को रिटेन और तीन को ट्रेड डील के जरिए टीम में शामिल करने के चलते मुंबई इंडियंस का पर्स लगभग खाली हो गया है। अब 15 दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन में टीम के पास खिलाड़ी खरीदने के लिए केवल 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं।

इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

मुंबई ने सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, रियान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, राज अंगद बावा, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर, अश्वनी कुमार और रघु शर्मा को रिटेन किया है। इसके अलावा बेवन जैकब्स, केएल श्रीजीत, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, लिजाद विलियम्स, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान और रीस टोप्ले को रिलीज किया है। वहीं, इससे पहले टीम ने अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया था।

अब फ्रेंचाइजी के पास 17 रिटेन और 3 ट्रेड किए हुए खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 20 प्लेयर का स्क्वाड है। नियम के मुताबिक एक टीम में 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। अब सबकी निगाहें मिनी ऑक्शन में लगी हुई हैं, जिसके लिए मुंबई के पास अब केवल 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं। देखना होगा कि टीम इतने कम रकम में कौन से खिलाड़ी को खरीदती है।

Created On :   15 Nov 2025 7:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story