संचालिका ब्रम्हकुमारी सुश्री बी.के. संगीता बहन ने कलेक्टर श्री रत्नाकर झा को बांधी राखी!

संचालिका ब्रम्हकुमारी सुश्री बी.के. संगीता बहन ने कलेक्टर श्री रत्नाकर झा को बांधी राखी!
बांधी राखी! संचालिका ब्रम्हकुमारी सुश्री बी.के. संगीता बहन ने कलेक्टर श्री रत्नाकर झा को बांधी राखी!

डिजिटल डेस्क | डिंडोरी प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र डिंडोरी के प्रभारी संचालिका ब्रम्हकुमारी सुश्री बी.के. संगीता बहन ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोमवार को कलेक्टर श्री रत्नाकर झा को आत्म स्मृति का तिलक देकर परमात्म स्नेह की राखी बांधी।

तत्पश्चात प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र डिंडोरी के प्रभारी संचालिका ब्रम्हकुमारी बीके संगीता बहन ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एसडीएम डिंडौरी श्री महेश मंडलोई, एसडीओपी श्री रविकुमार, स्टेनो कलेक्टर श्री कृपाल सिंह गौतम सहित यातायात प्रभारी श्री राहुल तिवारी को आत्म स्मृति का तिलक देकर परमात्म स्नेह की राखी बांधी।

वही मधुर बोल के प्रतीक मुंह मीठा भी कराया। इस अवसर पर संस्था की ओर से मौजूद सुश्री श्रद्धा तिवारी, श्री मनोज वैश्य, सुश्री साक्षी तिवारी, श्री नितेश बर्मन, पत्रकार श्री पीयूष उपाध्याय मौजूद थे।

Created On :   24 Aug 2021 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story