कलेक्टर श्री रत्नाकर झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई तम्बाखू नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला!

District level workshop for tobacco control was held under the chairmanship of Collector Ratnakar Jha.
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई तम्बाखू नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला!
तम्बाखू नियंत्रण कलेक्टर श्री रत्नाकर झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई तम्बाखू नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला!

डिजिटल डेस्क | डिंडोरी कलेक्टर श्री रत्नाकर झा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तम्बाखू नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों को तम्बाखू मुक्त क्षेत्र बनाने हेतु जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने तम्बाखू नियंत्रण हेतु सतत् रूप से कार्य करने एवं सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालो पर कोटपा कानून के अंतर्गत कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने जिला में तम्बाखू उत्पाद के प्रचार-प्रसार के बोर्ड होर्डिंग को हटाने और धूम्रपान निषेध बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

कार्यशाला में मध्यप्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन के संभागीय समन्वयक श्री नेतराज सिंह परिहार द्वारा अधिकारियों को तम्बाखू से होने वाले गंभीर परिणामों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी श्री महेश मण्डलोई, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 रमेश मरावी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ0 संतोष शुक्ला, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान श्री राघवेन्द्र मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमति मंजूलता सिंह, जिला कोषालय अधिकारी श्री एम.एस. बघेल, जिला योजना अधिकारी श्री ओ.पी. सिरसे, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सुश्री दिव्या राय, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एम. सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Created On :   7 Sep 2021 10:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story