एकनाथ शिंदे अब भी शिवसैनिकः केसरकर 

Eknath Shinde still a Shiv Sainik: Kesarkar
एकनाथ शिंदे अब भी शिवसैनिकः केसरकर 
उद्धव के पत्र का देंगे कानूनी जवाब    एकनाथ शिंदे अब भी शिवसैनिकः केसरकर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना (एकनाथ शिंदे) गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना से निकाले जाने को लेकर उद्धव ठाकरे ने पत्र भेजा है। इसका पत्र का हम कानूनी जवाब देंगे। शिंदे सहित हम सब शिवसैनिक हैं। केसरकर ने कहा कि शिंदे आज भी विधानसभा में शिवसैनिक विधायक दल के नेता हैं। विधायक दल के नेता को पार्टी से निकाला जाना महाराष्ट्र की जनता का अपमान करने जैसा है। पत्र में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, उसे देखते हुए हम उसका कानूनी जवाब देंगे।  उन्होंने कहा कि शिवसेना नेताओं-कार्यकर्ताओं से शपथ पत्र लिया जा रहा है कि वे पार्टी छोड़ कर नहीं जाएंगे। पर देश के कानून के अनुसार किसी को शपथ पत्र लेकर किसी पार्टी में नहीं रोका जा सकता। यह लोकतंत्र का अपमान है। उन्हें प्रेम से ही अपने साथ रखा जा सकता है। इसके लिए शिवसैनिकों से 100-100 रुपए खर्च कराया जा रहा है। एफिडेविट देने से पार्टी में बने रहना अनिवार्यता नहीं हो जाता। शिवसेना-भाजपा मन से साथ आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश का विकास कर रहे हैं। 

उद्धव आज भी हमारे नेता 
केसरकर ने कहा कि उद्धव जी आज भी हमारे नेता हैं। इस लिए उनकी बातों का हम जवाब नहीं देंगे। हम आज भी उनका सम्मान करते हैं। किसी न किसी दिन हम उनकी गलतफहमी दूर करेंगे। केसरकर ने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिंदे तेज गति से कार्य शुरु किया है। हम महाराष्ट्र का विकास करना चाहते हैं। हम कोई सेलिब्रेशन नहीं करेंगे। रविवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद भी हम कोई उत्सव नहीं मनाएंगे। केसरकर ने कहा बाला साहेब चाहते थे कि एक शिवसैनिक मुख्यमंत्री बने। उनका सपना पूरा हुआ है।        

Created On :   2 July 2022 7:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story