पूर्व कांग्रेस नेता नारायण राणे बीजेपी के कोटे से जाएंगे राज्यसभा

Former Congress leader Narayan Rane will go to BJPs quota in Rajya Sabha
पूर्व कांग्रेस नेता नारायण राणे बीजेपी के कोटे से जाएंगे राज्यसभा
पूर्व कांग्रेस नेता नारायण राणे बीजेपी के कोटे से जाएंगे राज्यसभा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महारष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कोटे से नामांकन भरेंगे। राणे पहले शिवसेना और फिर कांग्रेस को छोड़ने के बाद अपनी पार्टी महराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष बनाकर एनडीए से गठबंधन कर चुके हैं। शिवसेना में रहते हुए वे 1999 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद राणे जुलाई, 2005 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस की अगुवाई वाली तत्कालीन महाराष्ट्र सरकार में उन्हें राजस्व मंत्री का पद दिया गया था। उसके बाद नारायण राणे ने मतभेद होने के कारण पिछले साल सितम्बर माह में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था।

भाजपा ने पहले ही रखा था प्रस्ताव 
नई पार्टी के गठन के दौरान राणे ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से सलाह भी ली थी। उसी समय से नारायण के भजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। बता दें कि भाजपा ने राज्यसभा सीट का प्रस्ताव नारायण के सामने रखा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने राज्य विधान परिषद के सदस्य पद से भी इस्तीफ़ा दिया था। वहीं शुक्रवार को जावड़ेकर ने महाराष्ट्र विधानभवन में अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे मौजूद सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे। 

उच्च सदन में बढ़ जाएगी बीजेपी सांसदों की संख्या
अप्रैल माह में राज्यसभा के 58 सदस्यों का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। जिस कारण रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां कराने के लिए चुनाव आयोग ने 23 मार्च की तारीख तय की है। बुधवार को बीजेपी ने अपने राज्यसभा के लिए अपने 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इन चुनावों में भाजपा को उम्मीद है राज्यसभा में उसे बहुमत प्राप्त हो जाएगा। अभी एनडीए का उच्च सदन में बहुमत नहीं है। बता दें कि राज्यसभा में महाराष्ट्र की छह सीटें रिक्त हुई हैं।

Created On :   10 March 2018 6:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story