- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उमरिया
- /
- उद्यानिकी किसानों को खरीफ प्याज की...
उद्यानिकी किसानों को खरीफ प्याज की तैयारी की सलाह
By - Aditya Upadhyaya |27 July 2020 7:04 AM GMT
उद्यानिकी किसानों को खरीफ प्याज की तैयारी की सलाह
डिजिटल डेस्क, उमरिया। कृषि विज्ञान केंद्र उमरिया के वैज्ञानिकों द्वारा उद्यानिकी किसानों को खरीफ प्याज की खेती की तैयारी की सलाह दी गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि प्याज के लिये पौधशाला की तैयारी करें। पौधशाला में गोबर की अच्छी सड़ी हुई खाद् अवश्य डालें। प्याज की अनुशंसित प्रजातियां जैसे एन-53, एग्रीफाउंड डार्क रेड, अर्का कल्याण, भीमा सुपर आदि ही लगाये। बीज की बुआई के पहले बीजोपचार अवश्य करें। एक हैक्टेयर की खेती के लिये 10-12 किलो बीज की पौधशाला तैयार करें।
Created On :   27 July 2020 11:02 AM GMT
Next Story