डायरिया के मरीजों की हालत में सुधार,कुछ का अभी भी चल रहा उपचार

Improvement in the condition of diarrhea patients, some are still undergoing treatment
डायरिया के मरीजों की हालत में सुधार,कुछ का अभी भी चल रहा उपचार
दूषित जल पीने का परिणाम डायरिया के मरीजों की हालत में सुधार,कुछ का अभी भी चल रहा उपचार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। चिखलदरा तहसील के तीन गांवोंं में दूषित जल पीने से डायरिया का प्रकोप होने से तीन गांवों के 64 लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जबकि तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। मृतकों का शुक्रवार को चुर्णी के ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के बाद पांचडोंगरी ग्राम में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं अब अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत में सुधार बताया जाता है। अनेक मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। 
लेकिन अभी भी 20 मरीज अस्पताल में भर्ती है। 

उल्लेखनीय है कि चिखलदरा तहसील के पांचडोंगरी, चुरणी और काटकोल, ग्राम की बिजली आपूर्ति खंडित किए जाने से मजबूरन ग्रामवासी सार्वजनिक कुएं से पानी लाने मजबूर हो गए। कुएं का दूषित जल पीने से ग्रामवासियों का स्वास्थ्य बिगड़ गया। डायरिया का प्रकोप होने से 64 मरीजों को चुरणी के ग्रामीण अस्पताल के अलावा, काटकुंब के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान एक युवती सहित लोगों की मृत्यु हो गई थी। जबकि 64 लोग अस्पताल में उपचारत थे। यह घटना प्रकाश में आने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई थी। तत्काल आवश्यक वैद्यकीय सेवा व औषधोपचार शुरू किया गया।

जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविश्यांत पंडा, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. प्रमोद निरवणे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी दिलीप रनमले सहित सभी आला अफसर मेलघाट चुरणी ग्रामीण अस्पताल गुरुवार की रात ही पहुंच गए। जिला शल्य चिकित्सक व अन्य शासकीय डॉक्टर व स्वास्थ्य सेवकों ने मरीजों पर उपचार शुरू कर दिया। शुक्रवार को इन सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। करीब 44 मरीजों को स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिर भी 20 मरीज चुरणी के ग्रामीण अस्पताल और काटकुंब के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचारत है। 

सांसद और विधायकों ने जाना मरीजों का हाल  
दूषित जल पीने से डायरिया का प्रकोप होने के कारण अनेक मरीज अस्पताल में भर्ती होने और तीन लोगों की मृत्यु होने की घटना प्रकाश में आने के बाद शुक्रवार को दोपहर में सांसद नवनीत राणा, चुरणी व काटकुंब के अस्पताल पहुंची। साथ ही पांचडोंगरी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिला परिषद के सीईओ के साथ विविध स्थानों पर भेंट देकर स्थिति का जायजा लेने के बाद शुध्दजल मेलघाट के नागरिकों को उपलब्ध करने और भविष्य में इस तरह की घटना घटित न हो एेसे प्रशासन को निर्देश दिए। साथ ही मृतकों के रिश्तेदारों को आर्थिक सहायता मिलने के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास करने की भी सूचना दी। विधायक राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक केवलराम काले, दयाराम काले ने भी चुरणी ग्राम पहुंचकर मरीजों से भेंटकर उनका हाल जाना। 
 

Created On :   9 July 2022 4:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story