कंट्रोल रूम के लिए प्रभारी- सहायक प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त!

In-charge for control room - Assistant in-charge officer and staff appointed!
कंट्रोल रूम के लिए प्रभारी- सहायक प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त!
कंट्रोल रूम के लिए प्रभारी- सहायक प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त!

डिजिटल डेस्क | नरसिंहपुर अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना (कोविड- 19) वायरस के संक्रमण से बचाव एवं सतत निगरानी बनाये रखने की दृष्टि से जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 4 में 4 अप्रैल से आगामी आदेश तक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 07792- 230681 है। उक्त कंट्रोल रूम के संचालन के लिए एक दल का गठन किया गया है। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती अंजना त्रिपाठी को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कंट्रोल रूम में प्रात: 8 बजे से दोपहर दो बजे तक के लिए विकासखंड स्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर श्री हरिओम त्रिपाठी का मोबाइल नम्बर 8770191129 व दोपहर दो बजे से रात्रि 8 बजे तक के लिए महिला एवं बाल विकास नरसिंहपुर की पर्यवेक्षक श्रीमती ममता पटैल का मोबाइल नम्बर 9303687136 को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इनके साथ सहायक अधिकारी व कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रभावशील किया गया है।

Created On :   26 May 2021 7:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story