पेंशनर सम्मेलन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन दी गई आयुर्वेद सबंधी जानकारी

Information related to ayurveda given organized for pensioners conference and health check-up program
पेंशनर सम्मेलन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन दी गई आयुर्वेद सबंधी जानकारी
दमोह पेंशनर सम्मेलन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन दी गई आयुर्वेद सबंधी जानकारी

डिजिटल डेस्क, दमोह। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा दमोह में पेंशनर सम्मेलन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सबंध में जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर राजकुमार पटेल ने बताया उक्त कार्यक्रम में आयुष विभाग द्वारा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं औषधि वितरण की गई। इस कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रियंका जैन द्वारा उपस्थित पेंशनर्स एवं सम्मानीय जन को आयुर्वेद के महत्व एवं दिनचर्या के साथ-साथ वर्तमान ठंड के मौसम से बचाव के संबंध में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक नवीन श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक मुख्य शाखा आशीष चौबे, प्रबंधक दिनेश कुमार मिश्रा, प्रबंधक रीतेश चौकसे, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग कुमार, आयुर्वेद कंपाउंडर अरविंद कुमार असाटी, सौरभ सिंह और ज्योति चौहान की उपस्थिति रही।

Created On :  

Tags

Next Story