- Home
- /
- कृषि मंडी ने नुकसानग्रस्त 64...
कृषि मंडी ने नुकसानग्रस्त 64 किसानों को प्रदान किए चेक

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मानसून की पहली बारिश 18 जून को हुई थी। इस पहले ही बारिश में अमरावती कृषि उपज मंडी में खुले में रखा 64 किसानों का अनाज बारिश में गीला हो गया था। इन किसानों को मुआवजा देने की मांग के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने कृषि उपज मंडी में प्रशासक के कक्ष में आंदोलन छेड़ा था। इन नुकसानग्रस्त 64 किसानों को कृषि उपज मंडी की ओर से मुआवजे के चेक का वितरण किया गया।
16 जून को हुई बािरश में कृषि उपज मंडी में अनेक किसानों का अनाज गीला होने के बाद नुकसानग्रस्त किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए तथा कृषि उपज मंडी में नए शेड का निर्माण करने और नए शेड का निर्माण पूर्ण होने तक किसानों के अनाज का नुकसान न हो इसके लिए कृषि उपज की नीलामी शेड में ही करने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने आंदोलन किया था। उसके बाद कृषि उपज मंडी ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से किसानों के हुए नुकसान का सर्वे का नुकसानग्रस्त 64 किसानों को गुरुवार 7 जुलाई को चेक वितरित किए। साथ ही इसके बाद किसानों की कृषि उपज की नीलामी शेड में ही करने का निर्णय लिया। इस समय भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिलिंद बांबल, कृषि उपज मंडी समिति के सचिव दीपक विजयकर, राजेश इंगाेले, भाजपा शहर उपाध्यक्ष धीरज बारबुद्धे, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सोपाल गुड़धे, सहकार आघाड़ी के रविकांत वाघमारे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राऊत, महासचिव राजेश गोफने, दीपक अनासाने, आशुतोष पाटील, भारत चिखलकर, श्याम गवली, किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष नंदलाल मोहोकार, राजेश सुधांशु आदि उपस्थित थे।
Created On :   9 July 2022 5:30 PM IST