राज्य की उन्नति के लिए शेर जैसा पराक्रम जरूरी : मुनगंटीवार

Lion-like might is necessary for the progress of the state: Mungantiwar
राज्य की उन्नति के लिए शेर जैसा पराक्रम जरूरी : मुनगंटीवार
चंद्रपुर राज्य की उन्नति के लिए शेर जैसा पराक्रम जरूरी : मुनगंटीवार

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। दुनिया के 193 देशों में से 14 देशों में बाघ हैं। इनमें से 65 फीसदी बाघ भारत में हैं। लेकिन चंद्रपुर दुनिया का इकलौता जिला है जहां सबसे ज्यादा बाघ है। यह खुशी की बात है। लेकिन अब महाराष्ट्र के विकास के लिए बाघ की तरह पराक्रम करने की जिम्मेदारी चंद्रपुर जिले की है। ऐसा राज्य के वनमंत्री और चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा। वे पुलिस मुख्यालय में 63वें महाराष्ट्र दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में बोल रहे थे। ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण के बाद मुनगंटीवार ने नागरिकों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर विधायक सुधाकर अडबाले, जिलाधिकारी विनय गौडा, जिला पुलिस अधीक्षक रवींद्रकुमार परदेशी, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक जॉन्सन, मनपा आयुक्त विपीन पालिवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिना जनबंधू, अतिरिक्त जिलाधिकारी श्रीकांत देशपांडे आदि उपस्थित थे। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र की भूमि  के छत्रपति शिवाजी महाराज, क्रांतिसूर्य ज्योतिराव फुले, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले,  डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नेे देश के उन्नति में बड़ी भूमिका निभाई, जिससे उनके केवल स्मरण करने से नहीं होगा। उनके सपनों का भारत बनाने महाराष्ट्र के नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ती।

संविधान में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने नागरिकांें की जिम्मेदारी भी दर्ज की है। लेकिन दुर्भाग्य से आज देश में वह संविधान के बुनियादी जिम्मेदारी पढ़ने वालों की संख्या कम है। चंद्रपुरवासियों ने यह जिम्मेदारी निभाना यही सच्चे महाराष्ट्र दिन का संकल्प साबित होगा। उन्होंने कहा कि आनेवाले पांच वर्ष में खेत संदर्भ में योजना में चंद्रपुर जिला आगे रहेगा। ग्रामीण व शहर के जनता को शुद्ध पेयजल देने ‘हर घर जल’ के माध्यम से 1 हजार 302 योजनांओं को अनुमति दी गई है। महात्मा ज्योतिबा फुले जीवनदायी योजना में पहले 1 लाख 50 हजार रुपए का अनुदान मिलता था। अब 5 लाख रुपए किया गया।  निराधार का अनुदान 1500 रुपए तक बढ़ाया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का इस बार 350वां वर्ष है। जिसके तहत यह उत्सव भामरागड से रायगड़ बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा तैयार मोबाइल टेस्टिंग वैन का पालकमंत्री के हाथों लोकार्पण किया गया।. गांव स्तर पर महिला सक्षमीकरण के कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने पर विविध विभाग के पदाधिकारियों का सत्कार किया गया। जिला स्तर पर आयोजित विविध स्पर्धा के विजेताओं को सम्मानित किया गया। 
 

Created On :   3 May 2023 9:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story