टीकाकरण महाअभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाएं : कलेक्टर श्री रत्नाकर झा जिले में 25 एवं 26 अगस्त को चलेगा टीकाकरण का महाअभियान!

टीकाकरण महाअभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाएं : कलेक्टर श्री रत्नाकर झा जिले में 25 एवं 26 अगस्त को चलेगा टीकाकरण का महाअभियान!
टीकाकरण का महाअभियान! टीकाकरण महाअभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाएं : कलेक्टर श्री रत्नाकर झा जिले में 25 एवं 26 अगस्त को चलेगा टीकाकरण का महाअभियान!

डिजिटल डेस्क | डिंडोरी कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि जिले में 25 एवं 26 अगस्त को प्रदेश के साथ-साथ जिले में कोविड-19 टीकाकरण का द्वितीय महाअभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में 25 अगस्त को 20 हजार व 26 अगस्त को 10 हजार व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिले में इसके लिए 42 टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इस महाअभियान में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी जनप्रतिनिधि समाज सेवी धर्म गुरूओं तथा सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। कलेक्टर श्री झा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष आयोजित टीकाकरण महाअभियान संबंधी बैठक में अधिकारी-कर्मचारियों सहित सभी नोडल अधिकारी व सेक्टर प्रभारियों को उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विष्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरूण विष्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी श्री महेष मण्डलोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 रमेष मरावी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ0 संतोष शुक्ला, कार्यलपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री एम.एस. धुर्वे, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सुश्री दिव्या राय व अन्य जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों सहित सभी नोडल अधिकारी एवं सेक्टर प्रभारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि जिले में स्थापित 42 टीकाकरण केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। नोडल अधिकारी टीकाकरण की स्थिति के संबंध में नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। टीकाकरण के महाअभियान में सभी संस्थाओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता आवष्यक है। इस अभियान में लोगों के घर-घर जाकर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने की अपील की जाएगी। प्रत्येक टीकाकरण केन्द्रों के लिए प्रेरक व आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा पीला चावल देकर आमंत्रित भी किया जाएगा। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिएं अधिक से अधिक लोगों को शामिल होनें की अपील की गई है। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान के लिए विकासखण्ड अमरपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपुर, शासकीय हाईस्कूल किसलपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किसलपुरी, आंगनबाडी केन्द्र निघौरी, उप स्वास्थ्य केन्द्र निघौरी, आंगनबाडी केन्द्र बरसिंघा, उप स्वास्थ्य केन्द्र बरसिंघा में टीकाकरण सेंटर स्थापित किए गए हैं।

विकासखण्ड बजाग में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बजाग, आंगनबाडी केन्द्र गाडासरई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गाडासरई, आंगनबाडी केन्द्र बिझौरी, उप स्वास्थ्य केन्द्र बिझौरी, शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवाही, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरवाही, विकासखण्ड करंजिया में शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजिया, आंगनबाडी केन्द्र गोरखपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोरखपुर, आंगनबाडी केन्द्र रूसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रूसा, आंगनबाडी केन्द्र रैतवार, उप स्वास्थ्य केन्द्र रैतवार, आंगनबाडी केन्द्र बरगांव, उप स्वास्थ्य केन्द्र बरगांव, आंगनबाडी केन्द्र मोहतरा, उप स्वास्थ्य केन्द्र मोहतरा, विकासखण्ड मेंहदवानी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहंदवानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदवानी, आंगनबाडी केन्द्र राई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राई, आंगनबाडी केन्द्र कनेरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कनेरी, आंगनबाडी केन्द्र बहादुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र बहादुर, आंगनबाडी केन्द्र उमरिया, उप स्वास्थ्य केन्द्र उमरिया, विकासखण्ड समनापुर में शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समनापुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र समनापुर, आंगनबाडी केन्द्र छांटा, उप स्वास्थ्य केन्द्र छांटा, आंगनबाडी केन्द्र बम्हनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी, आंगनबाडी केन्द्र उमरिया, उप स्वास्थ्य केन्द्र उमरिया, आंगनबाडी केन्द्र जाडासुरंग, उप स्वास्थ्य केन्द्र जाडासुरंग, आंगनबाडी केन्द्र गौरा कन्हारी, उप स्वास्थ्य केन्द्र गौराकन्हारी में टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार से विकासखण्ड शहपुरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा, आंगनबाडी केन्द्र बिछिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया, आंगनबाडी केन्द्र रैपुरा, उप स्वास्थ्य केन्द्र रैपुरा, आंगनबाडी केन्द्र कोहानी देवरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोहानीदेवरी, आंगनबाडी केन्द्र मानिकपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिकपुर, आंगनबाडी केन्द्र डुंगरिया, प्राथम%A

Created On :   24 Aug 2021 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story