बस में नहीं बैठने दिया, तो बदमाशों ने चलाईं गोलियां, दहशत में यात्री 

Miscreants people forcefully stopped bus and fire bullets passengers in panic
बस में नहीं बैठने दिया, तो बदमाशों ने चलाईं गोलियां, दहशत में यात्री 
बस में नहीं बैठने दिया, तो बदमाशों ने चलाईं गोलियां, दहशत में यात्री 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुणे जा रही निजी ट्रैवल्स बस चालक ने 4 अज्ञात आरोपियों को बस में बैठने नहीं दिया, तो उन्होंने दो बार फायरिंग कर दी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि इससे बस में सवार यात्री दहशत में जरूर आ गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवडे, अपराध शाखा पुलिस विभाग के उपायुक्त संभाजी कदम सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। चारों बदमाश बाइक से अमरावती की ओर से भाग निकले। फायरिंग के करीब 2.30 घंटे बाद बस पुणे के लिए रवाना हुई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। उपायुक्त कदम ने कहा कि आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। वाड़ी पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है।

 

दरगाह पर दर्शन करने बस रोकी

पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे रायल ट्रैवल्स बस क्रमांक एमएच 40 वाय 6997 नागपुर से पुणे के लिए रवाना हुई। बस दोपहर करीब 3.30 बजे वड़धामना स्थित हज़रत सैयद शाह मलंग दरगाह के पास रुकी। बस का कंडक्टर सुदाम गौतम पाटील (32) और द्वितीय बस चालक गुणवंत गजभिये मानेवाड़ा नागपुर निवासी नीचे उतरे। बस का एक चालक सतीश रमेश यादव (41) बजरिया निवासी बस चालक की सीट पर बैठा था। सुदाम और गुणवंत गजभिये दरगाह के अंदर दर्शन करने गए। इस बीच वहां एक बाइक पर सवार होकर चार बदमाश पहुंचे। वे बस चालक सतीश के पास बैठने की जिद करने लगे। चारों ने कहा कि वह भी पुणे जा रहे हैं। सतीश सीट से नीचे नहीं उतरा, तो बदमाशों में से एक ने सतीश को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद सतीश बस से नीचे उतरा और टॉमी निकाल कर मारने की कोशिश की, तो तीन आरोपियों ने सतीश को पकड़ लिया। बाकी बदमाशों ने उस पर गोली चलाने के लिए एक बदमाश को कहा। बदमाश ने पिस्टल निकाला और पहला राउंड हवा में फायर किया।

 

बस हाईजैक करने का इरादा

गोली की आवाज सुनकर भीड़ जमा हो गई। यह देख बदमाश भागने लगे और दरगाह से कुछ दूरी पर दूसरा राउंड फायर किया। उसके बाद बदमाश पश्चिम की ओर ट्रांसपोर्ट परिसर में भाग गए। बस में सवार 35 यात्री विभिन्न स्थानों पर जा रहे थे। घटनास्थल पर फारेंसिक टीम भी पहुंची। सड़क पर पड़े दो राउंड के खाली खोखे जब्त किए गए हैं। यात्रियों का मानना है कि चारों बदमाश शायद बस को हाईजैक करने के मूड में थे। उनके बोलचाल से लग रहा था कि वह उत्तर प्रदेश या बिहार के नागरिक हो सकते हैं। बस में जबरन चढ़ कर लूटपाट का उनका इरादा होगा, लेकिन चालक की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई।

 

अंदर चढ़ते तो अनहोनी होती

झारखंड निवासी विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि “मैं नागपुर से पुणे जा रहा था। चार लोग गेट खोल कर अंदर आए और चालक को एक थप्पड़ मारा। दोनों में विवाद होने लगा। एक के हाथ में बंदूक थी। मैं घबरा गया। यदि चारो बदमाश बस के अंदर चढ़कर िकसी को गोली मार देते, तो बड़ी अनहोनी हो जाती।“ यवतमाल निवासी सायली सुभाष आवरी ने बताया कि “मैं अमरावती जा रही थी। घटना देखकर बहुत डर लगा। घर में घटना के बारे में जानकारी दे दी थी। चारों बदमाशों में से दो बरमुड़ा पहने थे। एक मिलिटरी कलर का पैंट पहने था। जिसने फायर किया, उसके बाल लाल रंग के थे”।

Created On :   8 Jun 2018 12:54 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story