- Home
- /
- चेन्नई में समुद्र में डूबा नौसेना...
चेन्नई में समुद्र में डूबा नौसेना का अधिकारी, शव बरामद

By - Bhaskar Hindi |26 Nov 2021 6:45 PM IST
तमिलनाडु चेन्नई में समुद्र में डूबा नौसेना का अधिकारी, शव बरामद
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। भारतीय नौसेना का एक अधिकारी चेन्नई के कोवलम समुद्र तट पर डूब गया। उसका शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नई दिल्ली में तैनात 36 वर्षीय लेफ्टिनेंट कमांडर जेआर सुरेश गुरुवार को अपने ससुर के घर चेन्नई आए थे, वह गुरुवार को अपने परिवार के साथ कोवलम समुद्र तट पर एक निजी रिसॉर्ट में गए थे। पुलिस ने कहा कि जब वह शाम को समुद्र में तैरने गये, तो एक बड़ी लहर आई और परिवार के सदस्य घबरा गए और उन्हें सतर्क कर दिया, लेकिन वह तैरकर वापस किनारे पर नहीं जा सके और डूब गये। समुद्र तट पर मौजूद मछुआरे परिवार के रोने की आवाज सुनकर फौरन समुद्र में कूद गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आखिरकार शुक्रवार को नौसेना के गोताखोरों ने शव को निकाल लिया।
(आईएएनएस)
Created On :   26 Nov 2021 7:00 PM IST
Tags
Next Story