- Home
- /
- जोड़े ने शादी के फेरों से पहले रोपे...
जोड़े ने शादी के फेरों से पहले रोपे पौधे

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 9:29 AM IST
जोड़े ने शादी के फेरों से पहले रोपे पौधे
टीम डिजिटल, डिण्डोरी। डिण्डोरी में जहां शासन प्रशासन पौधे लगाने में लगे रहे वही एक जोड़े ने फेरे लेने से पहले पौधरोपण को तरजीह देना उचित समझा। नव युगल की रविवार को शादी थी। उससे पहले जोड़े ने डिण्डोरी के नर्मदा घाट में सम्पन्न कराया। रिमझिम बारिश के बीच जोड़े को उनके परिजनों ने इस काम में उनकी मदद की। बताया गया है कि वर मुकेश प्रधान पुलिस विभाग में पदस्थ है। विधिवत पौधरोपण के बाद ही वर-वधु ने फेरे लिए।
Created On :   2 July 2017 10:40 PM IST
Next Story