नोडल अधिकारी जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र आर.पी. कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी!

नोडल अधिकारी जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र आर.पी. कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी!
नोडल अधिकारी जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र आर.पी. कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी!

डिजिटल डेस्क | डिंडोरी कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र श्री आर.पी. कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री झा सोमवार को टीकाकरण केन्द्र नारायणडीह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र श्री कुशवाहा अनुपस्थित पाये गए। कलेक्टर श्री झा ने इस प्रकार की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि जिले में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए 42 टीकाकरण केन्द्र स्थापित किये गए हैं। टीकाकरण केन्द्रों के लिए नोडल और जोनल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। नोडल और जोनल अधिकारियों को टीकाकरण की स्थिति के संबंध में नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद भी जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र श्री कुशवाहा के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। कलेक्टर श्री झा ने इस कारण उक्त कार्रवाई की है।

Created On :   3 Aug 2021 7:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story