- Home
- /
- घरेलू कामगारों के लिए पीएम मोदी को...
घरेलू कामगारों के लिए पीएम मोदी को भेजे जाएंगे 1 लाख पोस्टकार्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 16 जून से घरेलू कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शीघ्र कानून बनाए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अभियान छेड़ा जा रहा है। यह अभियान कांग्रेस की अखिल भारतीय असंगठित श्रमिक इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस के अवसर पर शुरू किया जाएगा। श्रमिक इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में शुरु किए जा रहे इस अभियान के तहत घरेलू कामगारों की मांग के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक लाख पोस्टकार्ड भेजे जायेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस के अवसर पर कांग्रेस छेड़ेगी अभियान
अरविंद सिंह ने कहा कि पूरे देश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में असंगठित श्रमिकों की स्थिति खराब है, इसलिए उन्हे सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री को भेजे जाने वाले पोस्टकार्ड में उन्हे अनुरोध किया जाएगा कि केन्द्र सरकार कामगारों के लिए जल्द से जल्द कानून बनाकर उन्हे सामाजिक सुरक्षा प्रदान करें।
Created On :   14 Jun 2018 8:05 PM IST