- Home
- /
- लोगों ने स्वार्थ के लिए किया...
लोगों ने स्वार्थ के लिए किया कांग्रेस का इस्तेमाल : एड.ठाकुर

डिजिटल डेस्क, अमरावती। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने अन्याय के विरोध में लड़ना चाहिए। संघर्ष नहीं किया तो आनेवाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। ऐसा मंत्र कांग्रेस की नेता व पूर्व पालकमंत्री एड. यशोमति ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया। वह अमरावती में नवसंकल्प शिविर में बोल रही थी। अमरावती शहर कांग्रेस की तरफ से नवसंकल्प शिविर रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में एड. यशोमति ठाकुर, पूर्व पालकमंत्री डॉ. सुनील देशमुख, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विजय चोरमारे व संजय मिस्किन, शहराध्यक्ष बबलू शेखावत, उपस्थित थे। एड. ठाकुर ने आगे कहा कि पार्टी का इतिहास, पार्टी ने किए काम कार्यकर्ता जनता तक पहंुचाए। पूरे दिन में कुछ ही समय कांग्रेस पार्टी को देकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा आत्मसात कर संगठन मजबूत करें।
पार्टी हमारे लिए नहीं बल्कि हम पार्टी के लिए हैं। यह सभी लोग ध्यान रखें। इसके पूर्व अनेकों ने कांग्रेस का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया लेकिन अब कांग्रेस का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा, ऐसी चेतावनी भी उन्होंने दी। शिविर में राज्य को कांग्रेस की अावश्यकता क्यों है, इस विषय पर डॉ. विजय चोरमारे ने मार्गदर्शन किया। जबकि संजय मिस्किन ने कांग्रेस यानि इस देश की नई सुबह है लेकिन देश में अब डिग्री न रहनेवाले भी खुद को नेहरु समझने लगे हंै। ग्रामगीता के विचारों को उजाला मिलना चाहिए। वर्तमान का समय संघर्ष का है। इस कारण वर्तमान में भूमिका लेनेवाले पत्रकारों की आवश्यकता रहने की बात उन्होंने व्यक्त की। शिविर की शुरुआत में कार्यक्रम के प्रमुख अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पूर्व छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी, डाॅ. बाबासाहब आंबेडकर, मौलाना आजाद, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ शिविर की शुरुआत हुई। पश्चात नवसंकल्प शिविर व पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ। शिविर में कांग्रेस प्रवक्ता दिलीप एडतकर, विलास इंगोले, मिलिंद चिमोटे, वसंतराव साऊरकर, महिला अध्यक्ष डॉ. अंजली ठाकरे, किशोर बोरकर, शंकरराव हिंगासपुरे, मुजफ्फर मामू, एड. शोएब खान, विनोद मोदी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दी।
Created On :   25 July 2022 1:53 PM IST