Bihar Election Result: NDA को बंपर जीत दिलाने में उपेंद्र कुशवाहा का रहा सहयोग, ऐसी बढ़ी सीधी 40 सीटें

NDA को बंपर जीत दिलाने में उपेंद्र कुशवाहा का रहा सहयोग, ऐसी बढ़ी सीधी 40 सीटें
चुनाव के बाद आए परिणामों को ऐतिहासिक बताया जा रहा है। एनडीए गठबंधन में पांच राजनीतिक दल शामिल है, जिसमें बीजेपी, जदयू, लोजपा (रामविलास) हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव के बाद आए परिणामों को ऐतिहासिक बताया जा रहा है। एनडीए गठबंधन में पांच राजनीतिक दल शामिल है, जिसमें बीजेपी, जदयू, लोजपा (रामविलास) हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है। वहीं महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया। इस चुनाव को जीतने का श्रेय राज्य के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को दिया जा रहा है। वे कुशवाहा (कोईरी) समुदाय से आते हैं। इस वजह से इस समुदाय वाले इलाकों में गठबंधन को विस्फोटक जीत मिली है।

उपेंद्र कुशवाहा ने इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा से 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे, जिनमें बाजापट्टी, मधुबनी, सासाराम, दिनारा, उजियारपुर और पारु विधानसभा सीट शामिल हैं। पार्टी के 6 प्रत्याशी में से 4 ही चुनाव जीत सके, इनमें बाजापट्टी से रामेश्वर कुमार महतो, मधुबनी से माधव आनंद, सासाराम से स्नेहलता और दिनारा से आलोक कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। बाकि उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। हारे हुए प्रत्याशियों में उजियारपुर सीट से प्रशांत कुमार पंकज और पारु सीट से मदन चौधरी है। इन्हें आरजेडी प्रत्याशियों ने हराया है।

राज्य में इतना प्रतिशह के कुशवाहा वोट बैंक

बिहार में कुल 4.2 प्रतिशत कुशवाहा समुदाय वोट बैंक हैं। और उपेंद्र कुशवाहा का खासा दबदबा बताया जा रहा है। अगर सीट के हिसाब से देखा जाए तो राज्य में कुल 243 विधानसभा सीट है। इनमें से 45 सीटों पर कुशवाहा जाति की बड़ी भूमिका है। अगर क्षेत्र के हिसाब से देखें तो मगध-शाहाबाद, सीवान, भागलपुर, बांका, पूर्णिया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले के तहत सीटें है। पिछले चुनाव में यहीं से एनडीए को 18 सीटें मिली थी, लेकिन इस बार 40 सीटों पर गठबंधन ने जीत दर्ज की हैं।

Created On :   16 Nov 2025 1:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story