- Home
- /
- दो सोने की अंगूठियों के लिए उतारा...
दो सोने की अंगूठियों के लिए उतारा मौत के घाट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उमरेड निवासी शुभम दमके की गला रेतकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी रोशन कारगांवकर को रेलवे की स्कोर्टिंग टीम ने अकोला रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया। दूसरा आरोपी बाबा मेंढे उमरेड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी रोशन ट्रेन में सवार होकर भागने का प्रयास कर रहा था। सूचना मिलते ही उमरेड पुलिस ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस बल को दी थी।
फुटेज ने पहुंचाया आरोपी तक हत्याकांड के बाद फुटेज जांच में शनिवार को रात करीब 9.50 बजे आरोपी रोशन नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्र.-8 पर ट्रेन संख्या 12834 के कोच एस-9 में सवार होता नजर आया। आरोपी की शिनाख्त होते ही अकोला रेलवे पुलिस बल व ट्रेन में माैजूद स्कोर्टिंग टीम को सूचित किया गया। स्कोर्टिंग टीम ने रोशन को ट्रेन में दबोच लिया। उधर उमरेड पुलिस ने राेशन के साथी बाबा मेंढे को उमरेड में गिरफ्तार कर लिया।
कर्ज चुकाने दिया घटना को अंजाम शनिवार की दोपहर आरोपी रोशन व बाबा ने शुभम की गला रेतकर हत्या की थी। रोशन, बाबा और शुभम घनिष्ठ मित्र थे। अापराधिक प्रवृत्ति के रोशन और बाबा पर कर्ज था। शुभम 2 सोेने की अंगूठी पहनता था। अत: आरोपियों ने कर्ज चुकाने शुभम की हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन दोपहर में दोनों ने शुभम को रोशन के रूम पर पार्टी मनाने के लिए बुलाया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। शुभम के हाथों की अंगूठियां निकालकर दोनों फरार हो गए थे।
Created On :   25 July 2022 12:19 PM IST