- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- खंडवा
- /
- जिला चिकित्सालय में प्रति सोमवार...
जिला चिकित्सालय में प्रति सोमवार किए जाते हैं नसबंदी ऑपरेशन!

डिजिटल डेस्क | खण्डवा कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला चिकित्सालय में 10 नसबंदी ऑपरेशन ही किए जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत द्वारा बताया गया कि जिला चिकित्सालय में महिला नसबंदी के साथ साथ पुरुष नसबंदी भी की जाती है।
उन्होंने बताया कि महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुष नसबंदी ऑपरेशन बहुत ही आसान और सरल है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि पुरुष नसबंदी के लिए पुरुष आगे आये क्योंकि यह बिना चीरा एवं बिना टांके के किया जाता है।
यह बहुत ही सरल ऑपरेशन है पुरुष नसबंदी ऑपरेशन डॉ. शक्ति सिंह राठौर द्वारा किए जाते है।
Created On :   26 July 2021 1:01 PM IST
Next Story












