फिर हॉकी में लहराया उमरिया का परचम "खुशियों की दास्तां" कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं खेलप्रेमियों ने की उज्जवल भविष्य की कामना!

फिर हॉकी में लहराया उमरिया का परचम खुशियों की दास्तां कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं खेलप्रेमियों ने की उज्जवल भविष्य की कामना!
खुशियों की दास्तां फिर हॉकी में लहराया उमरिया का परचम "खुशियों की दास्तां" कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं खेलप्रेमियों ने की उज्जवल भविष्य की कामना!

डिजिटल डेस्क | उमरिया जिस तरह मध्य प्रदेश खेलों के क्षेत्र में नित नये आयामों को छूता हुआ प्रतिदिन एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है इसी प्रकार प्रदेश का छोटा सा जि़ला उमरिया भी हॉकी खेल में राष्ट्रीय सुविधाओं वाले जि़लों को मात देते हुए अपना परचम लहराया है। मध्य प्रदेश हॉकी में सीनियर वर्ग में सिरमौर रहे उमरिया जि़ले के खिलाडि़यों ने एक बार फिर उमरिया का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश हॉकी संघ के द्वारा जारी किए गए पत्र अनुसार आगामी 13 दिसंबर से हाँकीं इण्डिया के द्वारा महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हो रही सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के प्री नैशनल कोचिंग कैंप में उमरिया के चार खिलाडि़यों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

उक्त कोचिंग कैंप में उमरिया ने भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर जैसे महानगरों के खिलाडि़यों को मात देते हुए जहाँ हॉकी की राष्ट्रीय स्तर की सुविधा है हॉकी एस्ट्रोटर्फ एवं एनआईएस कोच उपलब्ध है पर उन महानगरों से 2 एवं ३ खिलाडि़यों का चयन किया गया है परंतु उमरिया जि़ले से चार खिलाडि़यों का चयन किया गया है जिनमें राहुल बर्मन,.विवेक मोगरे, .साकिब अंसारी, .तुषार सिंह का चयन कोचिंग कैंप के लिए किया गया है। कैंप 4 दिसंबर से जबलपुर के रानी ताल हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर लगाया जाएगा जिसमें समस्त मध्य प्रदेश के खिलाड़ी सम्मिलित होंगे।

इसी प्रकार जूनियर राष्ट्रीय कोचिंग कैंप जो की बैतूल में २ दिसंबर से लगाया जाना सुनिश्चित किया गया है उक्त कोचिंग कैंप में उमरिया जि़ले से एक खिलाड़ी आरिफ़ ख़ान का चयन किया गया है जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन ११ दिसम्बर से तेलंगाना में किया जाना है। विदित हो कि जि़ले के होनहार सब जूनियर खिलाड़ी का राजा भैया कोरी का चयन मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हॉकी एकेडमी भोपाल में किया गया और राजा भैया ने अपने खेल कौशल के बल पर मध्य प्रदेश की टीम में जगह बनाते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए उमरिया जि़ले का नाम रोशन किया उक्त चयनित सभी खिलाड़ी नगरपालिका स्टेडियम उमरिया के छोटे से खेल मैदान में खेल एवं युवक कल्याण विभाग के सहयोग से कोच श्री शेख़ सलीम के मार्गदर्शन और निर्देशन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

सीमित संसाधनों के बावजूद इन खिलाडि़यों की उपलब्धि पर जि़ले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव,पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा जिला हॉकी संघ उमरिया के पदाधिकारियों एव खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र हार्डिया वरिष्ठ खिलाड़ी विष्णु भारती शेख़ वाहिद शेख़ शाहिद एवं वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं जिला हॉकी संघ के सचिव प्यारे लाल बैगा एवं साथी खिलाडि़यों ने चयनित खिलाडि़यों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रस्तुतकर्ता गजेंद्र द्विवेदी

Created On :   3 Dec 2021 10:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story