- Home
- /
- कुएं में गिरी तीन नीलगायों को...
कुएं में गिरी तीन नीलगायों को सुरक्षित बाहर निकाला

डिजिटल डेस्क, अमरावती। पोहरा क्षेत्र के जंगल परिसर में वनप्राणियों की संख्या बढ़ते जा रही है।। ऐसे ही पानी की तलाश में भानखेडा मार्ग पर मौजूद कुएं के पास तीन नीलगाय पहुंची तीनों कुएं में जा गिरी। जानकारी वनविभाग के रेसक्यू दल को मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच कर तीनों नील गाय को सुरक्षित बाहर निकाला । जानकारी के अनूसार पोहरा के जंगल में नीलगाय की काफी संख्या है। जो पानी की तलाश में यहां से वहां भटकते हंै। रविवार की सुबह 8 बजे एक खेत से सटे कुएं के पास से चरवाहा अपने मवेशियों को लेकर जा रहा था। तभी उस कुएं से मवेशियों के चिल्लाने की आवाज आई। चरवाहे ने कुएं के पास जाकर देखा तो उसमें तीन नीलगाय गिरी दिखाई दी। इसकी सूचना तुरंत वनविभाग के कर्मी को दी गई। रेसक्यू दल ने मौके पर पहुंच रस्सी के सहारे तीनों नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला जिसमें से एक नीलगाय को मामूली चोट आई थी। मौके पर ही उस जख्मी नीलगाय की मरहम पट्टी की गई। पश्चात उन तीनों नीलगाय को जंगल में छोड़ दिया गया। यह कार्रवाई वनविभाग के अमोल गावनेर के दल द्वारा की गई है।
Created On :   11 July 2022 2:40 PM IST