कार में तलवारें छुपाने वाले दो लोग गिरफ्तार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अमरावती कार में तलवारें छुपाने वाले दो लोग गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के अंसार नगर के निकट डिप्टी मैदान पर सोमवार रात नागपुरी गेट पुलिस ने एमएच 02- एयू 2550 नंबर की चारपहिया गाड़ी में चार तलवारें जब्त की थीं। यह गाड़ी अंसार नगर निवासी शेख तन्वीर उर्फ शेख शकील की है। शेख तन्वीर और उसके साथी शेख अनीस ने यह तलवारें सोमवार 16 मई की रात हमले की साजिश के तहत लाई थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार 18 मई को सुबह गिरफ्तार किया। दोनों काे न्यायालय में पेश कर उनका 21 मई तक पुलिस कस्टडी में है। दोनों ने किस पर हमले के लिए तलवारें लाई थी। इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। शेख तन्वीर पर इससे पहले धारा 307 का मामला दर्ज है और वर्ष 2019 में वह अमरावती जिले से तड़ीपार भी था। गिरफ्तार दोनों की पृष्ठभूमि अपराधिक बताई जाती है।  

 

Created On :   19 May 2022 12:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story