- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- झोलाछाप डॉक्टर ने वृद्धा को लगाया...
Panna News: झोलाछाप डॉक्टर ने वृद्धा को लगाया गलत इंजेक्शन, हुई मौत

- जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर की कथित लापरवाही
- झोलाछाप डॉक्टर ने वृद्धा को लगाया गलत इंजेक्शन, हुई मौत
Panna News: जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर की कथित लापरवाही ने 65 वर्षीय महिला की जान ले ली। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने के कारण महिला की मौत हुई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया है। प्राप्त जानकाीर के अनुसार 65 वर्षीय महिला श्यामा बाई यादव को अज्ञात बीमारी के चलते एक स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज के लिए बुलाया गया था। महिला के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर ने बिना किसी जांच-पड़ताल के उसे एक इंजेक्शन लगाया जिसके कुछ ही समय बाद उसकी हालत बिगडऩे लगी जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एनएमडीसी मझगवां ले जाया गया जहां उसकी हालत खराब होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आज 25 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे शव का पंचनामा किया और कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने फिलहाल शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। वहीं महिला के परिजन आरोप लगाकर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Created On :   26 Aug 2025 6:13 PM IST